ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20260316 162045 scaled 18 मार्च को ब्रह्म नाद में होगा दशावतार, भारतीय संस्कृति की दिखेगी झलक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सांस्कृतिक मंच द्वारा नव वर्ष पर आयोजित होने वाले ब्रह्मनाद कार्यक्रम से पूर्व एक प्रेस वार्ता का आयोजन लाली माई पार्क स्थित वेद पाठशाला में किया गया कार्यक्रम में श्रीमती आरती आचार्य, राजकुमारी व्यास, डॉ श्रीकांत व्यास, धनंजय व्यास, पंडित प्रह्लाद व्यास ने प्रेस वार्ता के लिए आयोजक समिति की तरफ से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए डॉ श्रीकांत व्यास ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की झलक दिखाएगा जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत होगी । बीकानेर के छोटे बच्चों द्वारा पंडित राजेंद्र जी किराडू और प्रह्लाद जी के सानिध्य में वेद मंत्रोच्चार होगा । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु का दशावतार होगा जिसमें एक एक करके भगवान विष्णु के दस अवतार का मंचन होगा। इसके अतिरिक्त बीकानेर के युवाओं का प्रसिद्ध ईशा नाथ मंडल और शास्त्रीय संगीत की श्रीसखी ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगी । कार्यक्रम में कालबेलिया और कत्थक नृत्य भी होगा एवं समापन हनुमान चालीसा और मां दुर्गा की महाआरती से होगा ।आयोजक समिति ने बताया कि कार्यक्रम पुष्करणा स्टेडियम में 18 तारीख को सायं 7 बजे होगा और बीकानेरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाए ।


Share This News