ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250905 190554 ट्रोमा सेंटर में नव निर्मित दवा विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि बीकानेर द्वारा पीबीएम कैम्पस में स्थित ट्रोमा सेंटर विभाग में नव निर्मित दवा विक्रय केन्द्र शॉप नं. 12 का शुभारम्भ भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत,उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौबदार व महाप्रबन्धक रणवीर सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ। अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर दुकान का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने उपस्थित जन समुदाय को बताया कि भंडार द्वारा पूर्व में पीबीएम कैम्पस में 6 मेडिकल दुकानें, सैटेलाईट अस्पताल में 1 मेडिकल दुकान, अणचाबाई डिस्पेंसरी में 1 मेडिकल दुकान, तहसील नोखा में 1 मेडिकल दुकान व तहसील श्रीडूंगरगढ में 1 मेडिकल दुकान संचालित की जा रही है। अध्यक्ष महोदय ने बताया कि ट्रोमा सेंटर विभाग के पास दुकान खुलने से आपात परिस्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल मेडिकल दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से गंभीर परिस्थिति में किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन की रक्षा हो सकेगी। इसके अतिरिक्त भंडार उक्त दुकान से आरजीएचएस पेंशनर्स, राज्य कार्मिकों व आम उपभोक्ता को उचित दर पर दवाईयाँ उपलब्ध करवायेगा।

ग्लूकोज एवं सर्जीकल दवाईयों भी बाजार से उचित मूल्य पर विक्रय करेगा। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की और बताया कि इस दुकान से ट्रोमा सेंटर विभाग, हृदय चिकित्सालय व कैंसर हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को वाजिब एवं उचित दर पर दवाईयाँ प्राप्त होने से राहत मिलेगी। इस अवसर पर भंडार के संचालक सदस्य, समस्त कार्मिक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भंडार के महाप्रबन्धक रणवीर सिंह द्वारा किया गया ।


Share This News