ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 1 राजस्थान में दीपावली की छुट्टियाँ अब इस दिन से, इसलिए हुआ बदलाव! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में दीपावली की छुट्टियों की तिथि में बदलाव किया गया है। शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस साल अक्टूबर में होने वाले 12 दिन के मध्यावधि अवकाश (दिवाली) की तिथियों में बदलाव किया है। पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय थीं लेकिन अब इन्हें 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कर दिया गया है। शिविरा पंचांग के अनुसार पहले 13 से 15 अक्टूबर तक सेकंड टेस्ट आयोजित होने थे। लेकिन अब जब छुट्टियां 13 तारीख से शुरू हो रही हैं तो उन तारीखों में परीक्षा संभव नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सेकंड टेस्ट की तारीखों को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। छुट्टियां 13 अक्टूबर से शुरू होंगी लेकिन 12 अक्टूबर को रविवार है। इसलिए स्कूल 11 अक्टूबर तक ही संचालित होंगे। इसके बाद स्कूल 25 अक्टूबर (शनिवार) से दोबारा खुलेंगे।


Share This News