ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 2 जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शहर कांग्रेस देगी 8 सितंबर सोमवार को सांकेतिक धरना। बीकानेर की जनसमस्याओं के निपटारे के लिए जिला कलेक्टर से करेगी वार्ता। शहर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 8 सितंबर 2025 को एक दिवसीय सांकेतिक धरना देगी।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर की आम जनता तकलीफ में है जनसमस्याओं के निवारण ना होने की वजह से परेशान नागरिकों की मांग को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 8 सितंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना देगी। बीकानेर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होने वाले इस सांकेतिक धरने में वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष गण, एनएसयूआई, इंटक,विभागो, प्रकोष्ठों, के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, निवर्तमान पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहेंगे।

सांकेतिक धरना
दिनांक – 8 सितंबर 2025 सोमवार
समय-सुबह10.30 बजे से 1 बजे तक
स्थान – जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बीकानेर


Share This News