ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 82 बीकानेर में व्यापारी के साथ लूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में अपराध बढ़ रहे हैं। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर इलाके में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। रावला क्षेत्र से लौटते वक्त व्यापारी हुसैन खान पर हमला कर अज्ञात बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 KPD डंडी रोड पर तीन बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने व्यापारी को रोका और उनके साथ मारपीट की।

बदमाश हुसैन खान की बोलेरो कैंपर गाड़ी और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुसैन खान को घटनास्थल पर अधमरा छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत सत्तासर के सरपंच बरकत अली पड़िहार ने पुलिस को सूचित किया।

रावला और छतरगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और घायल व्यापारी को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया। छतरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल लावा ने इलाके में नाकाबंदी करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


Share This News