ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 84 आपसी समझाइश और राजीनामे से निस्तारित हुआ विवाह प्रकरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर,। इस वर्ष आयोजित अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में रविवार को वर्ष 2020 से आपसी विवाद के कारण लंबित चल रहे वैवाहिक प्रकरण के विवाद धारा 125 सीआरपीसी (गुजारा भत्ता प्राप्त करने का प्रकरण) प्रकरण के विवाद का पारिवारिक न्यायालय संख्या 3 बीकानेर के न्यायाधीश श्री अजय गोदारा द्वारा पक्षकारों डोली बनाम पोकरराम के मध्य आपसी समझाईश से राजीनामा कर निस्तारण किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार सक्सैना, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश श्री अजय गोदारा, न्यायाधीश श्री लोकेन्द्र सिंह शेखावत (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश संख्या 02), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मांडवी राजवी, अधिवक्ता श्री योगेश रामावत व अधिवक्ता श्री वैद प्रकाश सिसोदिया की उपस्थिति में पक्षकारों डोली बनाम पोकरराम ने एक दूसरे को माला पहनाते हुए हिन्दू विवाद के पवित्र बंधन का सम्मान रखते हुए तथा आपसी विवाद को खत्म किया तथा वर्षों पुराने विवाद का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया।


Share This News