ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241221 WA0205 scaled रोजगार सहायता शिविर मंगलवार को: जिला कलेक्टर ने किया क्यूआर कोड का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 24 दिसंबर को राजकीय आईटीआई (पुरुष) में होने वाले रोजगार सहायता शिविर के क्यूआर कोड का विमोचन किया।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार आशार्थी इस कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। शिविर प्रातः 9:30 बजे शुरू होगा। इसमें जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार और रोजगार के लिए मार्गदर्शन, सरकारी योजना और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

रोजगार कार्यालय द्वारा लगभग 12 हजार का आशार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया गया है। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक श्री हरगोविंद मित्तल ने बताया कि शिविर के लिए निजी क्षेत्र के 17 प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लगभग तेरह सौ पदों के लिए भर्ती हेतु चयन किया जाएगा।


Share This News