ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
flamingos 5872368 1280 शीतलहर: समय से पहले दस्तक, मौसम विभाग ने दी थी इस दिन से चेतावनी, नव वर्ष पर भीषण रहेगी ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पहाड़ों में बर्फबारी से राजस्थान सहित अन्य राज्यो में झुरझुरी सी मच गई है। समय से पहले ही शीतलहर ने पैर पसार लिए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान में शीत लहर का नया अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक राजस्थान में 10 दिसंबर से शीत लहर का दौर शुरू होगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले चूरू, बीकानेर और सीकर जिले से होगी। इसकी वजह है उत्तर पूर्वी हवाओं में लगातार वृद्धि। लेकिन बीकानेर व सीकर चूरू में सर्दी का असर 8 दिसंबर से ही बढ़ गया है।

मौसम के जानकारों के अनुसार हाल ही के वर्षों में आए बदलाव के चलते राजस्थान में 15 दिसंबर से सर्दी का तेज सितम शुरू होता है लेकिन इस बार 7 दिसंबर से ही सर्दी सताने लगी है। सर्दी का सितम जनवरी व फरवरी में भीषण रहेगा। मार्च के दूसरे सप्ताह व तीसरे सप्ताह से उतार शुरू होगा। इस बार 31 दिसंबर को नव वर्ष पर भीषण सर्दी का आलम रहेगा। तीन दशक या 30 साल पहले की बात करे तो नवंबर में ही सर्दी शुरू हो जाती थी। जो फरवरी तक चलती थी। तब सर्दी की अवधि अधिक थी।


Share This News