ताजा खबरे
cori kotgate बीकानेर में यहां तीन दुकानों के ताले टूटे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाके में  देर रात तीन दुकानों के ताले टूटे मिले है। इसमें से एक दुकान से चोर हजारों रूपये का सामान चुरा ले गये है। रिपोर्ट् के अनुसार केंचियों की गली में न्यू अपना ब्यूटी कॉस्मेटिक के गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने लगभग 15 से 20000 रूपये की कीमत का कॉस्मेटिक सामान चुरा लिया। इसमें फेस क्रीम और कुछ मशीनें भी शामिल है। इसी प्रकार कोटगेट थाना क्षेत्र में ही एक ईमित्र और फड़बाजार में एक दुकान के ताले टूटे हैं। पुलिस इन सभी स्थानों की जांच कर रही है और सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

हालांकि अन्य दो दुकानों से क्या सामान चोरी हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।


Share This News