ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 29 बीकानेर में वृद्धा के खाते से लाखों रुपये निकाले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक वृद्धा के खाते से 4 लाख से अधिक रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से एक वृद्ध महिला के खाते से चार लाख इक्कीस हजार रुपए निकल गए। पीड़ित महिला के पोते ने अब एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि एटीएम का दुरुपयोग करते हुए खाते से सोलह महीने में ये राशि निकाल ली गई। कोटगेट थाने मे मामला दर्ज करवाते हुए रानी बाजार में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी दादी का एसबीआई इंडस्ट्रियल एरिया में एकाउंट है। इसी एकाउंट में हर महीने पेंशन जमा होती है। दादी को रुपयों की ज्यादा जरूरत नहीं होती, इसलिए रुपए जमा ही रहते हैं। एक बार जब वो अपनी पेंशन के सिलसिले में गई तो वहां मोटू सिंह नामक शख्स ने ये कहते हुए वापस भेज दिया कि जीवित प्रमाण पत्र देना होगा।

मोटू सिंह ने जीवित प्रमाण पत्र लाने से पहले ही महिला का एटीएम भी लेकर अपने पास रख लिया। दो सितम्बर 21 से ये एटीएम मोटू सिंह के पास ही था। उसने 25 जनवरी 23 तक चार लाख 23 हजार रुपए निकाल लिए। जीवित प्रमाण पत्र के नाम पर उसके एटीएम को अपने पास रख लिया और धीरे-धीरे इस खाते से रुपए निकाल लिए। पोते राजेंद्र सिंह ने कोटगेट थाने में इस आशय का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को सौंपी है।


Share This News