ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20241030 WA0323 केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा ने भामटसर में एग्रो इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने भामटसर में सिंवर एग्रो इंडस्ट्रीज का उद्घाटन किया। इस दौरान राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सीआर चौधरी, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल सियाग, श्री बजरंग दास महाराज, श्री रामपाल महाराज, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि यह प्रतिष्ठान कृषि क्षेत्र में होने वाले नवाचारों और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगा। साथ ही स्थानीय रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने और मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रोत्साहन का आह्वान किया।

खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने केंद्र और राज्य सरकार की कृषि कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया और इनका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि से जुड़े अत्याधुनिक उद्यम स्थापित होने से भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

इससे पहले श्री मेघवाल और श्री गोदारा सहित अन्य अतिथियों ने इंडस्ट्री का उद्घाटन किया और इसका अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी।


Share This News