ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241030 WA0356 रोशनी से नहाया मेडिकल कॉलेज व पीबीएम, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान ने की रोशनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241030 WA0355 रोशनी से नहाया मेडिकल कॉलेज व पीबीएम, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान ने की रोशनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। धन धान्य और सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत को लेकर धर्मनगरी में उत्साह है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज धनतेरस को हो गया। दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक नजर आ रही है। जिला प्रशासन की ओर से की गई सजावट से क ोटगेट सहित प्रमुख स्मारक रोशनी से झिलमिला रहे है। रंग बिंरगी लाईटों से कलक्टरी भी दमक रही है। बाजारों में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों में सजावट की है तो होटल, मॉल, मिठाई-नमकीन की दुकानों के साथ साथ घरों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं तेलीवाड़ा में सड़क पर कारपेट लगाकर रंग बिरंगे स्वागत द्वार तैयार किये गये है।
पहली बार पीबीएम अस्पताल में जबरदस्त सजावट
उधर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में भी जमकर सजावट की गई है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से की गई सजावट में पीबीएम अस्पताल के मुख्य भवन के साथ साथ ट्रोमा सेन्टर, सुपर स्पेशलिटी विंग, बच्चा अस्पताल, जनाना अस्पताल, मर्दाना, टी बी अस्पताल, कैंसर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज को रंग बिरंगी रोशनी से सजाई गई है। वहीं पार्कों व प्रवेश द्धारों को भी सजाया गया है। संस्थान के श्याम सोनी ने बताया कि भामाशाह भैरूलाल मौसूण व संजय लावट के सहयोग से यह सजावट की गई है।


Share This News