s7bpnb4 heroin बीकानेर : बॉर्डर पर 16 करोड़ की हीरोइन जब्त Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । एक बार फिर भारत व पाकिस्तान बॉर्डर के पास से हेरोइन की बड़ी खेप जब्त की गई है। इस ड्रग्स की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दीपावली से पहले राजस्थान से हेरोइन से बड़ी खेप जब्त हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बीकानेर जिले में हुई है. जहां खाजूवाला में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक पुलिस व बीएसएफ की टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 किलो 538 ग्राम हेरोइन अवैध मादक पदार्थ मिली है।

पुलिस व बीएसएफ अलर्ट मोड पर है तथा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि बुधवार को शक के आधार पर पुलिस में 96 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में 38 केवाईडी की रोही में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

टीम को 38 केवाईडी के एक खेत में ग्वार के पास एक पैकेट मिला. जिसमें 2 किलो 538 ग्राम हेरोइन अवैध मादक पदार्थ मिली. प्रथम दृष्टया यह हेरोइन पाकिस्तान से यहां आई हैं ऐसा लग रहा है।

भारत मे इसे कौन लेने आने वाला था. इसी के साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अमरजीत चावला भी मौके पर पहुंचे. वही यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेंद्र कुमार तथा बीएसएफ के सुपरवीजन में हुई है.

थानाधिकारी बलवंत कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट 96 वी वाहिनी बीएसएफ रिछपाल सिंह, सहायक कमांडेंट रामेश्वरलाल बिश्नोई, सउनि सुरेश यादव मय बीएसएफ व पुलिस टीम जाब्ता के साथ मौजूद रहे.


Share This News