ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 61 बीकानेर में सड़क हादसे में 1 की मौत, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थानान्तर्गत हुए सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है।

accident napasar बीकानेर में सड़क हादसे में 1 की मौत, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी Rajasthan News Portal राजस्थान

मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बस और कार में आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते वक्त दोनों वाहन भिड़े हैं। टोल पैरा मेडिकल इंचार्ज महिपाल यादव ने बताया कि बस बीकानेर की तरफ और डिजायर कार डूंगरगढ़ की तरफ जा रही थी। कार में सवार दोनों युवक घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नापासर थाने के संतोष नाथ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा,वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करके रास्ता शुरू करवाया गया। इनमें एक मुरलीधर व्यास कॉलोनी के ग्वाल बाल स्कूल के पास रहने वाला दीपक सोनी पुत्र सुंदरलाल सोनी है और दूसरा मोहित सोनी पुत्र हनुमान प्रसाद सोनी निवासी मुरलीधर व्यास नगर मालियों का मोहल्ला है। इस हादसे में एक जने की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई।बस चौधरी बस सर्विस बाना गांव की है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया।


Share This News