ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 15 बीकानेर : इस दिन यहां रहेगा अवकाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर। बीकानेर जिले की देशनोक नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में उपचुनाव के लिए 30 जून को मतदान करवाया जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के मद्देनजर पराक्रम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत 30 जून को मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसी प्रकार जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के रिक्त वार्ड पंच, उपसरपंच और सरपंच के पदों के लिए भी 30 जून को उपचुनाव आयोजित होंगे।

जिले की कोलायत पंचायत समिति की पेथड़ों की ढाणी पंचायत में वार्ड संख्या 5 में, श्रीडूंगरगढ़ की मोमासर पंचायत के वार्ड संख्या 6, दूसारणा पण्डरीकजी में उपसरपंच तथा वार्ड संख्या 7, तथा बरजांगसर के वार्ड संख्या 7, बीकानेर पंचायत समिति की कतरियासर पंचायत के वार्ड संख्या 4 तथा लूणकरणसर पंचायत समिति के चकजोहड़ के वार्ड संख्या 5 में उपचुनाव आयोजित होंगे।

इसके अतिरिक्त बज्जू पंचायत समिति के बांगड़सर पंचायत एवं पांचू पंचायत समिति के चिताणा पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव आयोजित होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


Share This News