ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
c a day सीए डे सेलिब्रेशन में होंगे अनेक आयोजन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच की ओर से कल से सीए डे के उपलक्ष में अनेक आयोजन होंगें। जिनकी शुरुआत कल अन्तरराष्ट्रीय योगा डे से होगी। इस बारे में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए चेयरमैन सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कि गोदावरी पैलेस में सभी सदस्य और विद्यार्थी योग करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे अंजनी सागर के सानिध्य में योगाभ्यास कराया जाएगा। 22 जून को फाइनेंसियल लिट्रेसी प्रोग्राम विद स्टूडेंट्स के तहत संवाद आयोजित किया जाएगा। वहीं 23 जून को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आवर फॉर नेशन के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रहेगा। 24 जून को चिकित्सकों के साथ संवाद होगा। अगले दिन 25 जून को इंडोर गेम्स, 26 जून को एनपीओ पर वर्कशॉप, 27 जून को फल वितरण, 28 को विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले जनसेवकों का सम्मान किया जाएगा। 29 जून को रक्तदान शिविर, 30 जून को सुबह 6 बजे मैराथन दौड़ रन फॉर विकसित भारत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई को सुबह 8 बजे से फ्लेग हॉस्टिंग सेरेमनी, कल्चरल इवनिंग और सीनियर सदस्य का सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर आयोजन के पोस्टर का विमोचन भी उपस्थित पदाधिकारियों की ओर से किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष हेमन्त पूनिया, सचिव अभय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सीआईसीएएसए अध्यक्ष राहुल पचीसिया, एज्युकेटिव मेम्बर अंकुश चोपड़ा उपस्थित रहे।

ब्रांच का मनाया जाएगा स्थापना दिवस
सीए बैद ने बताया कि इन आयोजनों के बीच बीकानेर ब्रांच अपना स्थापना दिवस भी मनाएगी। उन्होंने बताया कि ब्रांच स्तर पर भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मुहैया करवाई जाती रही है। आगे भी इसी तरह का कार्य जारी रहेगा।


Share This News