ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 102 बीकानेर में एक दर्जन सिलेंडरों में विस्फोट, एक घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में नोखा के नवेली गेट इलाके में एसी और फ्रीज में गैस भरने वाले करीब 12 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दोनों ओर से ट्रैफिक रुकवाकर वाहनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया। वहीं फायर ब्रिगेड़ बुलाकर बचे सिलेंडरों पर पानी का छिडक़ाव करवाया। सीआई हंसराज लूणा ने बताया कि फ्रिज में गैस भरने वाले सिलेंडर की खेप खुले में दुकान के आगे सडक़ किनारे पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप की वजह से सिलेंडर काफी गरम हो गए थे, जिससे पहले किसी एक में ब्लास्ट हुआ और फिर बाकी सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। इस हादसे में एक युवक के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें भी आई। हादसे में माडिया गांव का युवक घायल हुआ था, जिसको बागडी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसका प्राथमिक इलाज कर छूट्टी दे दी गई। पुलिस की टीम ने सिलेंडर मालिक को बुलाकर बचे हुए सिलेंडर हटवाया। इसके साथ ही पुलिस अवैध विस्फोट मामले की जांच कर रही है।


Share This News