ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 101 150 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

rajasathana c16ad996c8c84fbc968889d8b5c8ff47 150 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार Rajasthan News Portal राजस्थान
अस्पताल में भर्ती रोगी।

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के टोंक जिले के नासिरदा थाना इलाके के बीजवाड़ गांव में गुरुवार देर शाम एक शादी समारोह के स्नेह भोज में फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 150 लोग बीमार हो गए, सभी बीमारों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालात के चलते अजमेर रैफर किया गया है। केकड़ी अस्पताल में अब भी 5 लोग भर्ती हैं।

बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है। बीजवाड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद समारोह में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक बहुत से लोगों को उल्टी होने के साथ ही पेट में गड़बड़ी व दस्त की शिकायत होने लगी। 

इतने लोगों के बीमार होने सूचना पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा हुआ और प्रभावितों को तुरंत इलाज के लिए केकड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे नासिरदा थाना प्रभारी कालूराम मीना ने भोजन शाला में रखी खाद्य सामग्री का जायजा लिया। यहां भोजन बनाने के लिए उपयोग में लिए गए मावे में खटाई की बदबू आ रही थी और यह पूरी तरह खराब था। यही वजह रही कि शादी में आए लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार बने।


Share This News