ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 31 मौत का मांझा: चाइनीज डोर से गर्दन कटी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

chines मौत का मांझा: चाइनीज डोर से गर्दन कटी Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री परवान पर रही। जिसके चलते कई जने इसका शिकार हुए। चाइनीज मांझे के कारण एक युवक का गला कट गया ओर उसके दो दर्जन से ज्यादा टांके आएं है। मिली जानकारी के मुताबिक मोटर साइकिल सवार कोरिया मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक लीलाधर मेघवाल जैसे ही कचहरी से थोड़ा आगे पहुंचा तभी वह बिजली के दो खंभों पर फंसे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। सड़क के बीचों बीच बिजली के खंभों में फंसी चाइनीज मांझे की चपेट में गर्दन आ गई। मांझे की चपेट में आते ही लीलाधर ने मोटर साइकिल रोककर हेलमेट उतारा तो उसकी गर्दन से खून बह रहा था। उसे बेहोशी की हालत में राहगीरों की मदद से तत्काल पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसके गले में करीब 25 से अधिक टांके लगे हैं। डॉक्टरों ने लीलाधर की गंभीर हालत को देखते हुए उसका ऑपरेशन शुरू किया। मांझे की चपेट में एक सांभर हरिन व अन्य पशु भी आ गए।

चाइनीज मांझे पर रोक


जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोकथाम को लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खूब बिक्री हुई। इसको लेकर एक बार भी प्रशासन की ओर से चैंकिग अभियान नहीं चलाया गया। न ही संबंधित थानाधिकारियों ने पतंग विक्रेताओं की दुकानों को खंगाला।


Share This News