ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 33 अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए सतत रूप से प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसके लिए पुलिस, माइनिंग, वन, राजस्व तथा ट्रांसपोर्ट सहित सभी संबंधित विभाग संयुक्त अभियान चलाएं।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाए। इसके मद्देनजर सभी संबंधित विभाग पूर्ण मुस्तैदी और अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें।

वन विभाग के क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आए, तो वन विभाग गंभीरता से कार्रवाई करें।खान विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि माइनिंग क्षेत्र के बाहर किसी स्थिति में अवैध खनन न हो। ऐसा हो तो तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में गत छह महीनों में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की और आगामी दिनों में योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


बैठक में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, खनि अभियंता एमपी पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न उपखंड अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News