ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240510 WA0209 संभागीय आयुक्त ने बीछवाल हेड वर्क्स का किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने शुक्रवार को बीछवाल हेड वर्क्स का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हेड वर्क्स पर जल भंडारण, फिल्टर पंप हाउस, क्लियर वॉटर चैंबर आदि को देखा और रॉ-वॉटर की टरबीडीटी (गंदलापन) एवं पेयजल के लिए वितरण किए जाने वाले जल की अवशेष क्लोरीन एवं गुणवत्ता को देखा।


इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण रसायनज्ञ मनोज शर्मा, अधिशासी अभियंता नरेश कुमार रेगर , अनिल जैन एवं मौके के सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान शहर के लिए नवगठित शहरी पुनर्गठन परियोजना के प्रथम पैकेज के बीछवाल में चल रहे कार्य अंतर्गत रॉ वाटर भंडारण, रैपिड ग्रेविटी, फिल्टर प्लांट क्लियर वॉटर पंप हाउस आदि यूनिट्स के निर्माण और गुणवत्ता की जांच की गई। इनके अलावा साइट पर रखी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जाँच के लिए प्रयोगशाला में स्थापित विभिन्न उपकरण के माध्यम से जांच की गई।


संभागीय आयुक्त ने सुदर्शन नगर नागणेची मंदिर के पास कच्ची बस्ती के क्षेत्र में लगभग लगभग 20 घरों में जलापूर्ति को चेक किया गया तथा अधीक्षण रसायनज्ञ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग प्रयोगशाला मनोज शर्मा की मौजूदगी में जल के अवशेष क्लोरीन की जांच की गई। यह विभागीय नॉर्म्स के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पाई गई। स्थानीय निवासियों ने पर्याप्त जलापूर्ति होने बताया, लेकिन निवासियों द्वारा बताया गया कि जलापूर्ति का शेड्यूल नियमित नहीं है। इस पर संभागीय आयुक्त अधिकारियों को जलापूर्ति समय नियमित करने व सभी क्षेत्रों में शेड्यूल बनाकर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी फील्ड अधिकारियों को उनके अधीन क्षेत्र में कम से कम सप्ताह में दो बार जलापूर्ति के और अवशेष क्लोरीन की जांच तथा पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पाइपलाइन में लीकेज को शीघ्र ही ठीक करवाने हेतु भी निर्देशित किया।


Share This News