IMG 20231123 090506 76 बीकानेर में 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि करमीसर स्थित वर्धमान, चौखुटी स्थित वेलफेयर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, दंतोर स्थित श्री दुर्गा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित श्री विनायक मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर, घडियाला स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, चक 3केजेडी स्थित यश मेडिकल स्टोर, शेरपुर आरडी 465 स्थित ज्योति मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पांचू स्थित कौशिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा सुंदर विहार कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News