IMG 20231221 WA0268 1 एक माह का बच्चे को कोरोना, ऑस्ट्रेलिया की युवती पॉजिटिव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक महीने का बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया। वहीं, जोधपुर में भी एक युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह पांच दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटकर आई थी। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने जाचं कराई, जिसके बाद शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को जयपुर में दो कोरोना सक्रंमित मिले थे। वहीं, बुधवार को जैसलमेर में भी दो कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। आज शुक्रवार को भी दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 


Share This News