ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231222 WA0272 कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस पर्व मनाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कैंसर जागरूकता के लिये काम कर रही संजीवनी द बियोड लाइफ कैंसर की ओर से आज आचार्य तुलसी रिसर्च कैंसर सेन्टर में कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस पर्व मनाया। संजीवनी के जिला कॉडिनेटर अभिषेक जोशाी ने बताया कि इस दौरान सेन्टर के चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र बेनीवाल,महावीर वीरा बीकाणा केन्द्र की श्रुति बोथरा,वृक्षित फाउण्डेशन के साहेल भाटी सहित संजीवनी की टीम सदस्य मौजूद रहे। बच्चों के साथ सभी ने केक काटा और उपहार दिए गये। यहीं नहीं बच्चों के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के अलग अलग कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया गया। जिसे बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन दिखाया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार राहुल जोशी से गाने गाये गये तो अराध्या व आकांक्षा की ओर से राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुति की गई। संजीवनी की फाउण्डर रूबी अहलुवालिया ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए ईसा मसीह के त्याग तपस्या और सच्चाई के लिये किये गये काम को बच्चों को बताया। जोशी ने बताया कि आगामी 2 जनवरी को कैंसर पीड़ितों को पत्रकार वेलफेयर सोसायटी की ओर से गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा।


Share This News