ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 74 कांग्रेस का प्रदर्शन 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 22 दिसंबर को 12.15 बजे केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किए जा रहे प्रहार तथा सांसदों के निलंबन के विरोध में बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारी, विधायक व विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, सदस्य नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थान के जनप्रतिनिधि तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सहित कांग्रेस जनों को प्रदर्शन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है।भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए जिस तरह केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों को निलंबन किया गया है जो की साबित करता है की भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रही है लड़ती रहेगी। बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस अलोकतांत्रिक कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस व जिला संगठन महासचिव मार्शल ने बताया कि बताया जिला अध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत जिला अध्यक्ष देहात बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी अपनी भागीदारी निभायेंगे।

कार्यक्रम विरोध प्रदर्शन
दिनाक – 22 दिसंबर 2023
समय – दोपहर 12 .15 बजे
स्थान – गंगा थियेटर पब्लिक पार्क बीकानेर।


Share This News