ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231222 222424 स्कूलों में सर्दी छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जन तक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। छह जनवरी और इसके बाद भी तापमान ज्यादा गिरा तो सर्दी छुटि्टयां बढ़ सकती हैं, जिसके लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाएगा।शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग के मुताबिक पच्चीस दिसम्बर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। आमतौर पर शिक्षा विभाग के सर्दी ज्यादा होने पर जिला कलेक्टर को अवकाश के लिए अधिकृत कर देते हैं। इस बार भी प्रदेश के कई जिलों में जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी कम नहीं होने की स्थिति में कलेक्टर को ये अधिकार मिल सकता है कि वो अपने जिले के मौसम के अनुसार छुटि्टयां बढ़ा दें।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा जाता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, बाडमेर में पारा शून्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद 17 जनवरी को गुरु गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश है। वहीं सरकारी स्कूलों में 19 व 20 जनवरी को टीचर्स के शैक्षिक सम्मेलन के कारण अवकाश रहेगा। इन दो दिनों में प्राइवेट स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण सिर्फ उत्सव होगा।


Share This News