ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231221 WA0202 मंत्रिमंडल गठन को लेकर आई खबर, इस तारीख को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान सरकार के मंत्रिमडल का विस्तार इस हफ्ते में हो सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा के दिल्ली दौरे के कारण इसकी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार सुबह सीएम शर्मा डिप्टी सीएम बैरवा और दीया कुमारी के साथ संसद भवन पहुंचे। तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों पर फाइनल मोहर लग सकती है। साथ ही मंत्रिमंडल गठन की तारीख भी तय हो सकती है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने जोधपुर हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ लंबी चर्चा की थी। बताया जा रहा है इस दौरान मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। अब इन नामों पर पार्टी आलाकमान की मोहर लगना बाकी है।    
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने और भाजपा ने उन्हें सीएम भी बना दिया। ऐसे में मत्रिमंडल में भी नए चेहरों को प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है। ताकि, मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल आसान बना रहे।


Share This News