IMG 20231209 131543 मुख्यमंत्री की रेस से खुद दूर हुए बाबा बालकनाथ? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। मुख्यमंत्री की दौड़ से बाबा बालकनाथ खुद अलग हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री के नाम को गहमागहमी तेज हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल तिजारा विधानसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक बाबा बालकनाथ ने एक बयान जारी कर खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है। बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी व मोदीजी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें।मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।


Share This News