ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
sukhdevsingh gogamedi murder 1702178955 सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश के चर्चित सुखदेवसिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद फरार हुए आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के एक होटल में छुपे हुए थे। भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के दौरान पकड़े न जा सकें इसलिए आरोपियों ने हथियार छुपा दिए थे।आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। पकड़ा गया तीसरा आरोपी उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था और भागने में इनकी मदद कर रहा था। आरोपी लगातार घटना के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चारण के सम्पर्क में बने हुए थे। गैंगस्टर गोदारा का राइट हैंड माने जाने वाले वीरेंद्र चारण के इशारे पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया था। आरोपी फरारी के दौरान लगातार मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण इस समय विदेश में है और वहीं से अपनी गैंग चला रहा है। एक लाख के इनामी आरोपी चारण को ही राजू ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है। वीरेंद्र ने ही शूटर्स को हत्या के लिए हथियार पहुंचाए थे।


Share This News