IMG 20231208 194744 यूपीआई-नेट बैंकिंग सहित अन्य बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल आज रात इस अवधि तक बन्द Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे एसबीआई कस्टमर्स आज रात यानी शु्क्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात (8-9 दिसंबर की रात) यूपीआई-नेट बैंकिंग सहित अन्य बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल एक तय समय में नहीं कर सकेंगे। एसबीआई ने इसकी आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को घोषणा की है। ऐसे में अगर आप एसबीआई कस्टमर हैं और आपको आज की रात कोई जरूरी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना है तो उसे पहले ही कर  लें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में एसबीआई ने संदेश दिया है जिसमें लिखा है कि कुछ पूर्व निर्धारित मेंटेनेंस एक्टिविटी के चलते 9 दिसंबर  2023 को 00:40 बजे से लेकर 01:40 बजे के बीच इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब, मोबाइल ऐप और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।


Share This News