ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231026 WA0118 बीएससी, बीए अंतिम वर्ष की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 28 से****दंत रोग पर व्याख्यान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बी.एस.सी अंतिम वर्ष प्रायोगिक परीक्षा (पूरक परीक्षा) व बी.ए. अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं (पूरक) 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। प्राचार्य डॉ राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल व ड्राइंग और पेंटिंग विषय की परीक्षाएं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट या महाविद्यालय में संपर्क कर प्राप्त कर सकता है।

डूंगर कॉलेज में दंत रोग पर व्याख्यान
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था दांतों व मुंह का स्वास्थ्य एवं कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री। चिकित्सा।अग्रवाल 3D क्लीनिक की दंत चिकित्सक डॉ. निष्ठा अग्रवाल (R C.T. specialist) ने अपने व्याख्यान में दांतों की देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि दांतों की संरचना किस प्रकार होती है ,उनमें कोई बीमारी ना हो इसके लिए क्या प्रावधान रखने चाहिए तथा यदि कीड़ा लग गया है, पायरिया हो गया है तो उसका इलाज कैसे होता है । उन्होंने दांतों की बीमारी से बचने के लिए दांतों की स्वच्छता तथा समय-समय पर दांतों की चिकित्सक से जांच करवाने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने विद्यार्थियों को बताया कि दांतों का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मुंह से ही सारा पोषण शरीर को मिलता है इसलिए मुंह की सफाई व स्वास्थ्य अत्यंत अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्यामा अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सोनू शिवा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिला पुरोहित, सुरुचि गुप्ता, करबी शाह, मनीषा अग्रवाल ,अनिता गोयल, सुमन लता त्रिपाठी इत्यादि संकाय सदस्य तथा बहुत सारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।


Share This News