ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231026 093018 बीकानेर : ट्रकों की भिड़ंत में 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर भारतमाला हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत होने से दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना लूणकरणसर -सहजरासर गांव के पास की है। सूचना मिलते ही कालू थाना पुलिस, टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। ट्रकों की बॉडी के बीच फंसे से शवों को निकालने में पुलिस, फोर्स के सदस्यों को चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची कालू थाना पुलिस, टाईगर फोर्स की टीम ने जब ट्रकों की हालत देखी, तो पता चला कि दोनों ट्रक चालक आगे के हिस्से में फंसे में फंसे हुए हैं। पुलिस ने अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन चालकों के शव नहीं निकल सके। इसके बाद आसपास के गांव के लोग पहुंचे। उनकी मदद के बाद पुलिस शव को बाहर निकाल सकी। इसमें एक घंटा लग गया। इस दौरान हाइवे पर कई घंटे ट्रैफिक जाम रहा।


Share This News