ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231026 WA0140 आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर भवन का निर्माण कार्य शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। तेरापंथ धर्म संघ के 11 आचार्य युग प्रधान आचार्य महाश्रमण जी के आशीर्वाद से महादानी मूलचंद तोलाराम शामसुखा परिवार द्वारा तेरापंथ प्रोफेशनल फॉरम संस्था बीकानेर को दान में दी गई भूमि पर आज गंगाशहर विराजमान चरित्र आत्माओं के कर कमलों एवं आशीर्वाद से एवं टीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल की गरिमान्य उपस्थिति में आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाना है ताकि कोई भी विद्यार्थी पैसों के अभाव की वजह से शिक्षा से वंचित न रहे।आचार्य महाप्रज्ञ जी के विचारों को (कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे) आगे बढ़ाते हुए इस निर्माणाधीन भवन के अंदर प्रोफेशनल कोर्सेज ( CA/CS), कौशल विकास पाठ्यक्रम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्सेज, वेब डिजाइनिंग, टैली आदि विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन नो प्रॉफिट नो लॉस आधार पर किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल सहित भीलवाड़ा से पधारे राकेश सुतारिया, राष्ट्रीय ट्रस्टी एवं समाजसेवी गणेश बोथरा, टीएफ बीकानेर अध्यक्ष डॉक्टर संजय लोढ़ा, टीएफ बीकानेर पूर्व अध्यक्ष डॉ नारायण चोपड़ा, मिलाप चोपड़ा, सीए सोहनलाल बेद, तेरापंथ सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष हंसराज डागा, दानदाता पवन शामसुखा, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जैन महासभा पूर्व अध्यक्ष लूणकरण छाजेड़, टीएफ बीकानेर सदस्य सहित जैन समाज के विभिन्न श्रावक श्राविकाए आदि उपस्थित रहे।


Share This News