ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231006 014214 जिम्बावे : 100 की मौत, अंतिम संस्कार में केवल 50 होंगे शामिल, गाइड लाइन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जिम्बाब्वे में हैजा के 100 संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई है जबकि 5000 से अधिक संभावित मामले सामने आये हैं। हाहाकार मचने के बाद सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या सीमित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में कार्यक्रमों पर रोक लगाने समेत कई पाबंदियां लगायी है। सरकार ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हैजा के 905 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 4609 इस बीमारी के संदिग्ध मामले हैं। हैजा जलजनित बीमारी है जो गंदगी वाले क्षेत्रों में फैलती है। यह बीमारी दूषित पानी या भोजन ग्रहण करने से होती है। जिम्बाब्वे में स्वच्छ पेयजल की दिक्कत है। यहां के मानीकलांद और मासविंगो प्रांतों में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में अंतिम संस्कारों में शामिल होने वालों की संख्या 50 तक सिमित कर दी गयी है । सरकार ने कहा है कि लोगों को एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाना चाहिए तथा अंतिम संस्कार के मौके पर भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि लोगों को खुले बाजारों में नहीं जाना चाहिए, उन्हें सामाजिक कार्यक्रम में भी नहीं जाना चाहिए।


Share This News