IMG 20230527 154542 19 मोहता चौक में होगी रामलीला व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20231003 WA0245 मोहता चौक में होगी रामलीला व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। ज़िला फुटबॉल संघ द्वारा बीएसएफ़ में डीआईजी के पद से आईजी पद पर पदोन्नति होने पर पुष्पेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया । इस सम्मान समारोह का आयोजन ज़िला फुटबॉल संघ के कार्यालय में किया गया । जिसने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी के साथ मेघ सिंह , देवी सिंह , रहमत अली , भारत पुरोहित , मोहम्मद आमीन , मदन लाल के साथ कई पूर्व फ़ुटबॉलर्स भी शामिल रहे।

IMG 20231004 WA0221 मोहता चौक में होगी रामलीला व अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर।क्रेडिट एक्सिस ग्रामीन लिमिटेड (ग्रामीण कूटा)के द्वारा इस बार सरकारी स्कूल में 10th कक्षा में टॉपर आने वाली लड़कियों को बीकानेर कलेक्ट्रेट ऑफिस में एएसपी दीपक कुमार शर्मा द्वारा ₹15000 के छात्रवृत्ति ओर सर्टिफिकेट प्रदान की गई जिसमें क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार कुशवाहा,ए एम सुनील कुमार, बीएम श्याम सुंदर बिश्नोई,बीएसटी अजय कुमार वर्मा,राहुल भार्गव के साथ बच्चों के माता पिता शामिल हुए।


रामलीला पोस्टर विमोचन
Thar पोस्ट मोहता चौक प्रांगण में आश्विन मास के शारदीय नवरात्रि पर्व पर प्रति वर्ष आयोजित दस महाविद्या की अधिस्ठात्री देवी माँ नवदुर्गा का पूजा महोत्सव इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रमो के अन्तर्गत इस वर्ष एक दिवसीय सजीव झांकी की जगह 10 दिवसीय सजीव रामलीला का आयोजन किया जायेगा। राम लीला से जुड़े सह निर्देशक ललित जोशी उर्फ लालू ने बताया कि इस वर्ष नव दुर्गा पूजा महोत्सव के साथ साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित राम लीला का मंचन किया जायेगा।
समुद्र से लेकर हिमाचल तक प्रख्यात रामलीला को इस वर्ष बीकानेर के ह्रदय स्थल मोहता चौक के किशोर, युवा, प्रौढ़ सभी पात्र निभायेंगे। पात्रों का चयन करते समय श्रीराम जी की मर्यादित और ओजस्वी वाक चातुर्यता, हनुमान जी की विराट शारीरिक बनावट, रावण की कायिक विराटता, सीता की प्रकृतिगत कोमलता और वाणीगत मृदुता, कुम्भकर्ण और शूर्पणखा की शारीरिक लंबाई चौड़ाई के साथ साथ राम लीला के सभी पात्रों के चयन का विशेष ध्यान रखा गया है। लीलाभिनेता चौपाइयों, दोहों को कंठस्थ किए होंगें और यथावसर कथोपकथनों का उपयोग भी करेंगें।
रामलीला मंचन में वेदोक्त नवाचार करते हुवे स्थानीय भाषा, भाव भंगिमा, सजीव चरित्र चित्रण, काव्य, गीत, नृत्य ,कथन, गायन और संवादों को प्रमुखता से शामिल किया गया हैं।
आयोजन कमेटी से जुड़े गिरधर जोशी ने बताया कि आज दिनांक 3 अक्टूबर को रामलीला आयोजन के पोस्टर का विमोचन स्थानीय मोहता चौक के संस्कृति पाटा पर मौहल्ले के प्रबुद्ध जनों के सानिध्य में किया गया। पोस्टर विमोचन और प्रचार प्रसार 10 दिनो तक निरन्तर जारी रहेगा जोशी ने बताया कि रामलीला का मंचन नवरात्रि के प्रथम दिवस यानि 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सांय 7.15 से रात्रि 10.15 बजे तक स्थानीय मोहता मकराना पिरोल मोहता चौक में किया जायेगा। कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए पिछले एक माह से निरन्तर रामलीला मंचन का अभ्यास किया जा रहा है साथ ही साथ घर-घर, गली-गली, कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है जो निरन्तर 10 दिनों तक ओर जारी रहेगा।


Share This News