IMG 20220712 222522 1 महिला का पर्स छीना व राहगीरों का मोबाइल झपटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में छीना-झपटी की वारदातें बढ़ रही है।बाइक सवार नकाबपोश बदमाश राहगीरों से मोबाइल, पर्स आदि झपटा मारकर ले जाते है। जेएनवीसी, नयाशहर व गंगाशहर थाना क्षेत्र में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने दो राहगीरों से मोबाइल व एक महिला से पर्स छीनने की वारदात की है।पीड़ितों ने थाने में इसकी शिकायत भी दी लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। दशनाम गोस्वामी मोहल्ले में तीन अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे राकेश भारती अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान कोई फोन आने पर राकेश ने जैसे ही मोबाइल जेब से निकालकर कान पर लगाया, पीछे से एक बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। इसके कुछ देर बाद पास की गली में भगवान पुरी नामक व्यक्ति के साथ भी ऐसी ही वारदात हो गई। भगवान पुरी से यही नकाबपोश युवक झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। इससे पहले दिन के समय भी एक महिला घर से बाजार जा रही थी। इस दौरान नकाबपोश बदमाश पर्स छीनकर ले गए। एक ही दिन छीना-झपट्टी की तीन घटनाएं हुई। इससे मोहल्ले के लोगों में रोष है।शहर में छीना-झपटी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य गुरुवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से मिले। उन्हें ज्ञापन देकर बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। आचार्य ने बताया कि वारदाता वाला दशनाम गोस्वामी क्षेत्र नयाशहर व गंगाशहर दोनों थानों के अधीन आता है। मुंह पर नकाब बांधकर बाइक पर युवक छीना-झपटी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है।


Share This News