ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 22 अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि तिलक नगर स्थित राकेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक दिन के लिए, खाजूवाला स्थित खान मेडिकल स्टोर, गांव ताऊ-सुडसर-दुलचासर रोड़ स्थित नेहा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 4 दिनों के लिए, आचार्यों का चौक स्थित आचार्य मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित चौधरी मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, छतरगढ़ स्थित जगदंबा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र सात दिन के लिए, वृंदावन एंक्लेव स्थित अग्रवाल ड्रग हाउस, कूकनिया-बेरासर स्थित करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बेरासर स्थित मां करणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नापासर स्थित मोहता मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सूडसर स्थित खुशी मेडिकल स्टोर, जांगलू स्थित मां मेडिकल एंड जनरल स्टोर, धनेरू स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा पुष्करणा स्टेडियम के पास स्थित राधिका मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News