ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 23 52 करोड़ होंगे खर्च -बीकानेर में बनेगा आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।मुख्यमंत्री ने 52 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति। प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं में इनोवेशन स्किल बढ़ाने और उन्हें स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना होगी। यह बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 52.26 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
इस आई-स्टार्ट इनोवेशन हब में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रयोगशाला, सभागार, टिंकरिंग लैब एवं एआर/वीआर सेटअप मिलेगा। यहां विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। हब में वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रौद्योगिकी का उपयोग कर वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इनोवेशन स्कूल हब में राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (R-CAT) भी होगा। इसके जरिए कार्यक्रमों के माध्यम से बीकानेर के विज्ञान/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी विद्यार्थियों, युवाओं और मिड कॅरियर पेशेवरों की योग्यता और रोजगार क्षमता बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों एवं ग्रामीण स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब खोलने की घोषणा की थी।


Share This News