ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230808 WA0224 दस हजार से अधिक उत्पादों का संग्रह है सांच,अब वेबसाइट के जरिये खरीदे उत्पाद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अलग अलग प्रकार के गिफ्ट आईटम को अब सोशल प्लेटफॉर्म के जरिये मंगवाने के लिये सांच ने वेबसाइट तैयार की है। जिसमें उनकी ओर से विक्रय किये जाने वाले दस हजार से भी अधिक उत्पादों का संग्रह उपलब्ध रहेगा। वेबसाइट पर सभी प्रकार के उत्पाद मय प्राइस देखे जा सकते है। जिसकी लांचिग मंगलवार को एक निजी होटल में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा,महिला एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघारतन,गृहविज्ञान महाविद्यालय की डीन विमला डुकवाल,केरियर काउन्सलर डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली,अरूण आचार्य,जयवीर सिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर पूजा,मंजू दम्माणी,रवि गहलोत,देवाशीष कबीरा,आर जे मयूर,नितेश गोयल भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि युवाओं के लिये मेघा का प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। जिसने अथक मेहनत व लग्न के दम पर इस मुकाम को हासिल कर सभी के लिये प्रेरणास्त्रोत बन रही है। सांच की डायरेक्टर मेघा दुजारी ने बताया कि सांच के जरिये ग्राहक हर प्रकार के गिफ्ट आईटम मंगवा सकता है। जिसका संग्रह इस वेबसाइट पर अलग अलग कैटेगरी के जरिये उपलब्ध रहेगा।

उन्होनंे बताया कि 2016 में उन्होंने अपने अध्ययन काल के दौरान इस काम को शुरू किया। परिवार के सहयोग से आज वे हजारों लोगों से इसके माध्यम से जुड़ी और अनेक प्रकार के ज्वैलरी,गिफ्ट आईटम,फेस्टिवल आईटम,बुके,स्टेशनरी सामान,विवाह समारोह,लड्डू गोपाल के आइटम तथा पर्सनलाइट गिफ्टस को न केवल बनाती है बल्कि होलसेल व रिटेल दर पर विक्रय कर रही है। इसके लिये देश के कौने कौने से ग्राहकों के पंसदीदा गिफ्टस की उपलब्धता भी सांच के जरिये मिलती है। मेघा ने बताया कि किसी भी प्रकार के आइटम की होम डिलवरी की सुविधा भी रहेगी। शहर के बाहर के लोगों को दो दिन में उनके मंगवाएं उत्पाद को पहुंचा दिया जाएगा। साथ वेबसाइट के जरिये पहले सौ जनों को सामान मंगवाने पर पांच प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। दुजारी ने बताया कि वे एग्जीबिशन भी लगाती है। पहली बार 2017 में एम्जीबिशन लगाया। इतना ही नहीं वे समर कैंप के जरिये भी गिफ्टस आइटम बनाने के लिये अभ्यार्थियों को प्रेरित करती है। उनके विक्रय सामान की विश्वस्नीयता का प्रमाण इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें सांच ट्रेड मार्क व आई स्टार्ट तथा आर्टिशन कार्ड भी सरकार की ओर से जारी किया गया है। इस मौके पर नितेश गोयल,संजय दुजारी,कंचन दुजारी सहित अनेक जने मौजूद रहे।


Share This News