ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230808 WA0239 <em>100 पीपों में भरा 1,500 किलो बासी रसगुल्ला करवाया नष्ट</em>,<br><em>स्वास्थ्य विभाग की करणी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यवाही</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र में जांच निरीक्षण व नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। यहां एक निर्माण इकाई में पाए गए 100 पीपों में भरे सड़े हुए 1500 किलो रसगुल्लों को मौके पर नष्ट करवाने की कार्यवाही की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि मैसर्स कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स की निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले के जंग लगे हुए 100 पीपो में रसगुल्ले अवधि पार तथा बिना किसी लेबल के रखे हुए थे। देखने तथा सूंघने पर दुर्गंध आ रही थी। उपरोक्त लगभग डेढ़ हजार किलो रसगुल्ले को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यहां से घी का एक नमूना एफएसएस एक्ट के अंतर्गत लिया गया जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कारवाई में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News