ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230808 094121 मास्क लगाने का दौर फिर लौटेगा ! इस देश मे तेजी से बढ़ रहे पॉज़िटिव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। डब्लूएचओ ने भले ही कोरोना समाप्ति की घोषणा कर दी हो, लेकिन ब्रिटेन से डराने वाली खबर आ रही हैं, यहां तेज़ी से एरिस कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे है। यहाँ पिछले महीने कोविड का एक नया स्वरूप ईजी.5.1 सामने आया था जो अब तेजी से देश में फैल रहा है। इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह वैरिएंट ओमिक्रॉन से आया है। इसे ईजी.5.1 एरिस उपनाम दिया गया है और यह सात नए कोविड मामलों में से एक है। देश में इसकी व्यापकता दर्ज होने के बाद 31 जुलाई को इसे कोविड के एक स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो हफ्ते पहले ही ईजी.5.1 स्वरूप पर उस वक्त नजर रखना शुरू कर दिया था जब डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा था कि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं आने देनी चाहिए।वहीं यूकेएचएसए की टीकाकरण प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा कि हम देख रहे हैं इस हफ्ते की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है। ज्यादातर आयु समूहों में, विशेषकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने से , मास्क पहनने से आपको कोविड-19 और अन्य वायरस से बचाने में मदद मिलती है। यदि आपमें सांस की बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां तक संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं। इस वायरस के फैलने की दर अत्यधिक है। इसे लेकर वैज्ञानिक चिंतित है।

ये है लक्षण : ओमीक्रॉन स्ट्रेन के वेरिएंट एरिस के पांच सबसे आम लक्षणों में नाक बहना, सिरदर्द, थकान, छींक आना और गले में खराश होना शामिल हैं.यह तेजी से फैल रहा है, और यह एक कारण हो सकता है जिससे कि हाल ही में मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।


Share This News