IMG 20230704 WA0209 बीकानेर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार सुबह 11बजे जिला उद्योग संघ में आयोजित किया जाएगा। इसमें नव निर्वाचित और मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, सेवानिवृत जिला एवं सेशन न्यायाधीश एन. डी. व्यास, तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन करेंगे। कार्यक्रम में बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।


Share This News