IMG 20230527 154542 13 नाबालिग छात्रा व शिक्षिका श्रीडूंगरगढ पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में लापता नाबालिग छात्रा और शिक्षिका को श्रीडूंगरगढ़ को लाया जा चुका है। देर रात्रि दोनों युवतियां जयपुर एयरपोर्ट उतरी और अब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में पहुंच गई है। पिछले 7 दिनों से घर से निकली श्रीडूंगरगढ़ की एक नाबालिग छात्रा और उसके साथ गायब शिक्षिका को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस प्रशासन ने तमिलनाडु प्रशासन के सहयोग से दस्तयाब किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी अशोक बिश्नोई उनके बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। यहां थाने पहुंचने के बाद दोनों युवतियों को अलग अलग कमरों में बैठाया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।


Share This News