IMG 20230705 WA0280 प्रधानमंत्री मोदी की सभा स्थल का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश ** कार्यकर्ताओं को सौंपी व्यवस्था Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार और बीकानेर से लोकसभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने 8 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बीकानेर दौरे को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मेघवाल ने बताया अपने बीकानेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री केन्द्रीय सरकार द्वारा कराऐ गऐ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जी बीकानेर के नजदीक ग्रीन एक्सप्रेस हाई वे के समीप नौरंगदेसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक, महावीर चारण, किशन गोदारा, कोजूराम सारस्वत, मोहन पूनिया, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।

बीकानेर जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 जुलाई को होने वाली जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी नियुक्त किए है जिसमे कार्यालय व्यवस्था में श्याम सुंदर चौधरी, राजाराम सीगड़, वाहन व्यवस्था अनिल शुक्ला, राजकुमार पारीक, आवास भोजन व्यवस्था गोपाल अग्रवाल, मिडिया प्रभारी मनीष सोनी, बैठक सूचना प्रमुख नरेश नायक, प्रोमिला गौतम, सोशल मीडिया प्रमुख सुशील आचार्य, अतिथि स्वागत मोहन सुराणा, प्रवासी प्रमुख अरुण जैन, कोशल शर्मा, प्रशासनिक अनुमति प्रमुख सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, कोष प्रमुख शिवरतन अग्रवाल, पश्चिम विधानसभा रैली प्रमुख गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, पूर्व विधानसभा रैली प्रमुख नारायण चोपड़ा, देवकिशन मारू, कार्यालय कॉल सेंटर प्रमुख विक्रम सिंह भाटी, राहुल पारीक, नेमीचंद कुलडिया, शुभम सुथार, महिला प्रमुख सुशीला कंवर, सुमन छाजेड़ को नियुक्त किया है।

रानी बाजार मंडल की मीटिंग निवास स्थान पर रखी गई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर नौरंगदेसर की धरा आ रहे हैं सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री उपाध्यक्ष को आह्वान किया। नरेंद्र भाई मोदी की सभा में घर घर पीले चावल बांटकर सभा में आने का न्योता दिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह है जनता में उत्साह है प्रधानमंत्रीनरेंद्र भाई मोदी को सुनने का प्रधानमंत्री जी के आने से बीकानेर की जनता और कार्यकर्ता में खुशी की लहर है उपमहापौर राजेंद्र पवार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक पुखराज सामी महामंत्री मूलचंद नायक धर्म सिंह सोलंकी महामंत्री बाबूलाल उपाध्यक्ष कुणाल जमन लाल गजरा पार्षद मुकेश सैनी उमेश कच्छावा पूर्व पार्षद कृष्ण कुमार दीपक गांधी तरुण गहलोत राम शरण मिश्रा अजय गहलोत डॉ अशोक मीणा भूपेंद्र शर्मा आशीष पवार पवन गहलोत सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की सभा में जाने के लिए तैयारियां की।

IMG 20230705 WA0316 प्रधानमंत्री मोदी की सभा स्थल का केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश ** कार्यकर्ताओं को सौंपी व्यवस्था Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News