ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
1853448ProtestedbyburningtheeffigyofCMAshokGehlot बीजेपी का कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा शहर और देहात बीकानेर द्वारा कोटगेट पर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि कांग्रेस के  चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिला के प्रति अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा और इतना बढ़ा कि प्रदेश को पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। यह प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।  व्यास ने बताया कि पिछले दस दिनों में प्रदेश के अलग़ – अलग जिलों में पांच से छह ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी । जिनमें दो घटनाएं तो ऐसी भी है जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। मानवता को शर्मसार करने वाली इन घटनाओं से प्रदेश की बहन-बेटियां डरी हुई है, घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती है कि उसके साथ कहीं कोई अनहोनी नहीं हो जाए। व्यास ने कहा कि तीन दिन पूर्व बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक दलित छात्रा के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों का नाम भी सामने आया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जिसमें रक्षक ही भक्षक बनते नजर आ रहे है।  देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में अपराध बढ़ा है, बहन-बेटियां खुद को कहीं पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। लूट, हत्या-डकैती व चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान है। लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ी। जिससे प्रदेश की जनता इन सबसे काफी परेशान और हताश है।

पुतला दहन कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्रोई किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल पार्षद सुधा आचार्य जितेंद्र सिंह भाटी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला उपाध्याय, झमकू देवी भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवक गंगाशहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, पुराना शहर कमल आचार्य, उपाध्यक्ष हेमंत कच्छवा, जिला मंत्री गजेंद्र सिंह भाटी, रामदेव भादू, मनोज भाटी, धीरज पंडित,   गोविंद सारस्वत ,मुकेश सारस्वत, भव्य दत्त भाटी, गोपाल चौधरी, हिमांशु गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मदन सियाग, हुलास भाटी, शिव सिंवर पवन सुथार, शुभम शर्मा, लाखारा गुरु, शिव बच्छ, सुरेंद्र गहलोत, जयदयाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, पंकज पिपलवा, रोहित खडग़वात, सुनील रामावत, भगवती स्वामी,  देव शर्मा सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।


Share This News