ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230624 WA0206 भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन कल, प्रदेश उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमे पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई बीकानेर शहर जिला प्रभारी दशरथ सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल के दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले कार्यक्रम 30 मई से 23 जून तक बीकानेर शहर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा कर सराहना की भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया बीकानेर शहर में प्रबुद्धजन सम्मेलन 25 जून को सुबह 11बजे रविंद्र रंगमंच सभागार में रखा गया है जिसमे मुख्य अथिति प्रदेश उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मुख्य अथिति उपस्थित रहेंगे जिसमे जिले से मंडल तक प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है, विजय आचार्य ने कहा 27 जून को भोपाल में नरेंद्र मोदी जी विस्तारको को संबोधित करेंगे जिसमे सभी प्रदेशों से चुनिंदा विस्तारको को बुलाया गया है इस कार्यक्रम को जिले से मंडल व बूथ स्तर पर वो कार्यक्रम सुना या देखा जायेगा जिसकी व्यवस्था को लेकर आज की बैठक में मंडल अध्यक्षों से चर्चा की गई आज की बैठक में मंडल प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, मीना आसोपा, नारायण चोपड़ा, प्रोमिला गौतम, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, चंद्र गहलोत, अजय खत्री, मुकेश ओझा, अभय पारीक, विनोद करोल, दिनेश महात्मा, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।


Share This News