ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220726 123123 5 मारपीट मामले में चार जनें नामजद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर जिले में रॉयल्टी नाका पर काम करने वाले के साथ रॉयल्टी की राशि को लेकर मारपीट करने, सोने की चेन व रॉयल्टी बुक छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार जनों को नामजद किया गया है।

इस मामले की जांच कर रहे श्रीकोलायत सीओ अरविन्द कुमार ने बताया कि मामला श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के कोटड़ी रॉयल्टी चैक पोस्ट का है। बासी बरसिंहसर हाल कृष्णा विहार में कार्यरत ओमप्रकाश सियाग जाट ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वासुदेव धर्मकांटा कोटड़ी फांटा पर कल वह और उसका ट्रक चालक राजूराम मेघवाल था। आरोप है कि जहां आरोपी प्रभु गोदारा, रामनारायण गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, गौरीशंकर व उनके अन्य सात साथियों ने रॉयल्टी राशि को लेकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व रॉयल्टी बुक छीन ली तथा राजूराम मेघवाल को जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है


Share This News