ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230505 100253 पीएम मोदी के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम बदला, अब इस तारीख को आएंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे में समय परिवर्तन किया गया है। मोदी अब 12 मई की जगह दो दिन पहले 10 मई को राजस्थान के आबूरोड पर दौरा और जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ से मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे के कार्यक्रम में संशोधन कर फेरबदल किया गया है। इसके बाद प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।  भाजपा पदाधिकारियों के बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। बैठक में प्रचार-प्रसार, अलग-अलग व्यवस्थाएं, स्वागत की तैयारियों, वर्क प्लान, मुद्दों पर विचार विमर्श तेज़ हो गया है। गुरुवार को आबूरोड के मानपुर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञानदीप में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी मदन राठौड़, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक जगसीराम कोली, आबू-पिंडवाड़ा विधायक, जिला प्रमुख समेत मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अलग- अलग जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। मोदी के दौरे के प्रचार-प्रसार, सभा में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुटाने, पार्टी कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के टास्क दिए गए। सांसद देवजी पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने मानपुर हवाई पट्टी पहुंचकर सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।


Share This News