ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230505 094532 हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों की गिरफ्तारी, कोटगेट थाना, 33 स्थानों पर दबिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पुलिस ने बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एरिया डोमिनेंस अभियान चला दिया हैं। कोटगेट पुलिस ने इसी अभियान के तहत एक साथ 33 स्थानों पर दबिश दी और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़कर अंदर किया। पिछले एक महीने में तीसरी बार बीकानेर पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की है।पुलिस मुख्यालय के अभियान एरिया डॉमिनेंस के तहत जिले के सभी थानों ने कार्रवाई की। कोटगेट पुलिस ने 33 अधिकारियों के साथ 33 स्थानों पर दबिश देते हुए गिरफ्तारियां की है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर श्रवणनाथ पुत्र हेमनाथ, प्रदीप कुमार उर्फ काली, मनोज नायक, इरफान पठान, अजय कुमार महेश्वरी, विकास मेघवाल, मनोज सोनी, अशोक सोनी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वारंटियों की धरपकड़ भी की गई। आमतौर पर वारंटी किसी न किसी बहाने बचकर निकल जाते हैं लेकिन इस अभियान में इनकी गिरफ्तारियां भी हो रही है। कोटगेट पुलिस ने नासिर पठान, जाकिर, आकाश लोहिया, फारुक उर्फ गोली, मोहम्मद रमजान को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न आपराधिक मामलों में वांटेड बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। इस दौरान एक नाबालिग को निरुद्ध कर किया गया है।


Share This News