ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230505 123102 बैंक में लूट, 5 लाख से अधिक ले उड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बदमाशों के हौंसले बुलंद है। राजधानी जयपुर में सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में गुरुवार दोपहर हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। महज ढाई मिनट में बैग में 5.66 लाख रुपये भरकर बदमाश फरार हो गए। शाखा प्रबंधक रजत सक्सेना गुरुवार को ऑफ पर थे। बैंक में लूट के बाद रुपये बैग में डालते समय बदमाशों का चाकू वहीं गिर गया था। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।ACP (आमेर) चन्दसिंह रावत के अनुसार जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात हुई है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बैंक में तीन कर्मचारी मौजूद थे। दोपहर करीब 2:45 बजे दो बदमाश बैंक में घुसे। बदमाशों ने चेहरा कपड़े से बांध रखा था। एक बदमाश ने तुरंत पिस्तौल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी। दूसरे बदमाश ने चाकू की नोक पर बैंक के कर्मचारियों को एक तरफ खड़ा करवा दिया। चाकू लेकर बदमाश कैश समेटने लगा तभी दूसरे बदमाश ने पिस्तौल के दम पर तीनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। महज ढाई मिनट में बैग में 5.66 लाख रुपये भरकर बदमाश फरार हो गए।पिस्तौल-चाकू दिखाने पर बैंक में मौजूद तीनों कर्मचारी डर गए। बदमाशों ने उन्हें बैंक में बने एक रूम में बंद कर दिया था। बदमाशों के भागने के करीब 15 मिनट बाद जैसे-तैसे कर्मचारी लॉक तोड़कर कमरे से बाहर आए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को बैंक लूट की सूचना दी।

वारदात से पहले की गई रेकी
एडि. डीसीपी (नॉर्थ-फर्स्ट) सुमन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि रात के समय ही बैंक के बाहर लगे CCTV के तार काट दिए गए थे। 


Share This News